बिहार

Bhagalpur: दसवीं के छात्र की सड़क हादसे में मौके पर मौत

Admindelhi1
24 Nov 2025 9:57 AM IST
Bhagalpur: दसवीं के छात्र की सड़क हादसे में मौके पर मौत
x

भागलपुर: जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के दोगच्छी बायपास ‌के समीप रविवार को बाइक से घूमने निकले 10वीं कक्षा के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कुछ सूचना लोगों ने परिजन को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन ने पुलिस के मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां एक की मौत हो गई। जबकि घायल की स्थिति गंभीर है। मृतक की पहचान धर्मेंद्र तांती के पुत्र सर्वजीत कुमार (14) और घायल की पहचान गोपाल कुमार के तौर पर हुआ है।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने नानी के घर आया था। पड़ोस के मामा के संग घूमने के लिए निकला था। तभी बाइपास पर बाइक अनियंत्रित हो गया और हादसे का शिकार हो गया। बाइक में दबने के कारण पीछे बैठे सर्वजीत की मौत हो गई। मृतक की मां बांका के शंभूगंज प्रखंड अस्पताल में आशा कार्यकर्ता है घटना की जानकारी के बाद माता राजमणि भी मायागंज अस्पताल पहुंची। उन्होंने बताया कि बेटा को जाने से मना किए लेकिन बेटा ने नहीं माना, आज बेटा जीत गया हम हार गए। इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story