बिहार

Bhagalpur: लापरवाही के कारण इलाज में किशोर की हुई मौत

Admindelhi1
22 Aug 2024 10:18 AM IST
Bhagalpur: लापरवाही के कारण इलाज में किशोर की हुई मौत
x
किशोर ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था

भागलपुर: थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा चौक के पास किशोर की इलाज के क्रम में मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को बेगूसराय भेज दिया. मृतक चेरियाबरियारपुर पंचायत निवासी बिनोद पासवान का 16 वर्षीय पुत्र करन कुमार बताया गया है. वह ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था.

परिजनों ने बताया कि की शाम तबियत खराब होने के बाद पास के ग्रामीण चिकित्सक के पास इलाज कराने के लिए गया. इसके बाद डॉक्टर ने सूई व दवा दी. इसके तुरंत बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो उसे बेगूसराय के निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां पहुंचने के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह सूचना जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया.

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी रौली कुमारी मृतक के घर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. इधर, जिस ग्रामीण चिकित्सक ने उसका इलाज किया था वह फरार हो गया. परिजनों ने बताया कि लापरवाह ग्रामीण चिकित्सक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी.


Next Story