बिहार

Bhagalpur: गहन पुनरीक्षण के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित

Admindelhi1
2 July 2025 12:21 PM IST
Bhagalpur: गहन पुनरीक्षण के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित
x
जागरूकता और निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित

भागलपुर: जिले के नाथनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत सोमवार को एक जागरूकता और निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने स्वयं उपस्थित होकर बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. चौधरी ने मौके पर कई महिला मतदाताओं को अपने हाथों से मतदाता गणना पत्र प्रदान किए और उन्हें वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता भागलपुर दिनेश राम, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी नाथनगर एवं अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

जिलाधिकारी ने बीएलओ को सटीक और पारदर्शी तरीके से मतदाता सूची का पुनरीक्षण करने, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने और मृत या डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने के निर्देश दिए।

Next Story