बिहार

भागलपुर: बुढ़ानाथ मंदिर जाने के रास्ते में बम मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Admin Delhi 1
4 April 2022 2:49 PM IST
भागलपुर: बुढ़ानाथ मंदिर जाने के रास्ते में बम मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
x

भागलपुर न्यूज़: जिले जोगसर थाना क्षेत्र के बुढ़ानाथ मंदिर जाने वाले रास्ते में सोमवार को बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। भागलपुर में लगातार बम विस्फोट की घटना हो रही है। आज बुढ़ानाथ मंदिर जाने वाले रास्ते में घर के दरवाजे के सामने बम मिला है। उधर स्थानीय नगर निगम के पार्षद संजय सिन्हा ने कहा कि जहां हर रोज हजारों श्रद्धालु पूजा करने के लिए जाते हैं। वहां बम मिला। बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी बाबूराम मौके पर पहुंचे और इलाके का जायज़ा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम भी बुढ़ानाथ के लिए रवाना हो चुकी है।

उल्लेखनीय हो कि काजवली चक में बम धमाका होने से महीना ही हुआ है और शहर में एक के बाद एक विस्फोटक पदार्थ की बरामदगी हो रही है। ऐसे में शहर के घनी आबादी वाले इलाके बाबा बुढ़ानाथ मंदिर के समीप रामनवमी से पहले बम मिलने से प्रशासन को सवालों के घेरे में ला दिया है।

Next Story