बिहार
Bhagalpur: भीषण गर्मी में जरूरतमंदों को राहत, घड़ों का वितरण किया गया
Admindelhi1
28 April 2025 8:01 AM IST

x
भागलपुर: माँ आनंदी संस्था की ओर से अत्यधिक तेज धूप और प्रचंड गर्मी को देखते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रविवार को कोतवाली चौक स्थित क़ूपेश्वर धाम मंदिर में जरूरतमंदों के बीच घड़ा, खाद्य सामग्री और नए एवं पुराने कपड़ों का वितरण किया गया।
संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए इस समय यह घड़ा अमीर व्यक्तियों के किसी फ्रिज के उपयोगिता से काम नहीं होता है। यह प्राकृतिक एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत लाभदायक होता है। प्रिया सोनी ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घर में फ्रिज का कम उपयोग कर पानी पीने के लिए घड़े का उपयोग करें। ताकि कई तरह के बीमारियों से बच सकें। आज के इस आयोजन में संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी के साथ-साथ संस्था के सभी सदस्यों ने अपनी भागीदारी निभाई।
Tagsभागलपुरभीषण गर्मीजरूरतमंदोंराहतघड़ोंवितरणBhagalpursevere heatneedyreliefpotsdistributionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





