बिहार

Bhagalpur: पुलिस गला रेतकर हुई युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी

Admindelhi1
9 Aug 2025 11:16 AM IST
Bhagalpur: पुलिस गला रेतकर हुई युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी
x

भागलपुर: पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी पंचायत के सोहड़ा गांव के समीप शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मरने वाले की पहचान मदरौनी के रहने वाले छोटू रजक (27) के तौर पर हुआ है। उनका शव इलाके के महंत बाबा स्थान के पास पड़ा हुआ था। शव को गमछी से ढक दिया गया था। जब पूजा करने के लिए आज लोग मंदिर पहुंचे तो उनका शव देखा। फिर लोग वहां जमा हो गए। गमछी हटाया तो शव‌ लहूलुहान स्थिति में था। गला रेता हुआ था।‌ इसके बाद इलाके में घटना की जानकारी आग की तरफ फैल गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक शराब का सेवन प्रत्येक दिन करता था। बीती रात अपने दोस्तों के संग पार्टी करने के लिए निकला था। हालांकि पार्टी किस दोस्तों के साथ करने के लिए निकला था, अभी तक इसके स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। चाकू से उनका गला रेता गया है। पार्टी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। मौके से कई सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह इन लोगों ने शराब की पार्टी की इस जगह युवक की हत्या किया गया है। पूजा करने आई महिलाओं ने उनका शव को देखा। लोगों को पहले लगा कि अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से मौके पर पहुंचे परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।

Next Story