बिहार

भागलपुर: जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Admin Delhi 1
20 March 2022 5:33 PM IST
भागलपुर: जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
x

सिटी क्राइम न्यूज़: जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनियां गांव में मकई के खेत के समीप रविवार को अपराधियों ने मधेपुरा जिला के चौसा निवासी भरत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नवगछिया थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। हत्या का आरोप मृतक के भतीजे पर ही लग रहा है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

मृतक के भांजा विनोद यादव ने बताया कि मृतक मधेपुरा जिले के चौसा का रहने वाला है। जमीन विवाद में भतीजा ने उसे हत्या करने की धमकी दिया था। इसके बाद से वह नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया गांव के निवासी बहनोई गोसाई यादव के घर रह रहा था। रविवार की सुबह मकई के खेत के पास से उसके शव की बरामदगी हुई है। मृतक पंजाब से 32 साल बाद घर आया था। जमीन विवाद को लेकर भाई और भतीजा ने जान मारने की धमकी दी थी। मृतक भरत यादव पंजाब में रह कर काम करता था। वहीं पर अपने भाई से जमीन खरीदा था। इसके बाद 32 साल बाद बिहार के मधेपुरा जिला के चौसा अपने घर कुछ दिन पहले आया था। इसके बाद चौसा में भतीजा और भाई ने जमीन को लेकर विवाद शुरू कर दिया था। चौसा थाने में भी शिकायत किया था। इसके बाद मृतक डर के मारे अपने बहनोई के यहां नवगछिया के धोबिनिया गांव गोसाई यादव के यहां रहता था। उधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भांजा विनोद यादव ने बताया कि चौसा में भी भरत यादव को दूध में जहर देकर मारने का प्रयास किया गया था। मृतक के बड़े भाई की भी जमीन विवाद को लेकर हत्या की गई थी।

Next Story