बिहार

Bhagalpur: प्यालापुर गांव के समीप दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत

Admindelhi1
28 March 2025 9:11 AM IST
Bhagalpur: प्यालापुर गांव के समीप दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत
x
"तीन लोग बुरी तरह जख्मी"

भागलपुर: जिले के इशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के प्यालापुर गांव के समीप मुख्य सड़क मार्ग पर गुरुवार को दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दो घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही 112 की टीम तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंची और दो घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। वहीं मृतक के शव को अपने कब्जे में रखा है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

घायलों में एक की पहचान बुद्धबन्ना गांव के रहने वाले युवक के रूप में हुई है। अन्य घायल की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि एक अपाचे मोटरसाइकिल और दूसरे तरफ से पल्सर मोटरसाइकिल काफी तेज रफ्तार से आ रही थी। तभी यह घटना हुई। स्थानीय लोगों ने कहा कि एक मोटरसाइकिल चालक के कान में ब्लूटूथ डिवाइस एयरफोन लगा हुआ था। जिसके चलते यह घटना हुई। वहीं दूसरी तरफ मोटरसाइकिल चालक हेलमेट भी नहीं पहना था।

Next Story