
x
"भागलपुर में टला बड़ा हादसा"
भागलपुर: जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित सैनडिस कंपाउंड मैदान के मुख्य गेट के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेड़ की एक सूखी टहनी गिरने से एक जूस विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में घायल राघोपुर निवासी प्रमोद यादव वर्षों से यहां पर गन्ने का जूस बेचने का काम करता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रमोद यादव रोज की तरह जूस की दुकान चला रहा था। तभी एक पेड़ की सूखी और भारी टहनी उसके सिर पर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के वक्त ठेले पर ज्यादा भीड़ नहीं थी। बाकी लोग जान बचाकर वहां से हट गए। लोगों ने तुरंत घायल प्रमोद को उठाकर भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, प्रमोद की हालत नाजुक बनी हुई है।
Tagsभागलपुरसूखीटहनीगिरनेजूस विक्रेताहालतगंभीरBhagalpurdrybranchfallingjuice sellerconditionseriousजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





