
x
Patna पटना। कहलगांव विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से पटना लौट रहे थे। इसी दौरान हुए सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। उनके निधन की खबर से कांग्रेस पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख जताया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा जी के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। वे एक प्रतिबद्ध, समर्पित और सच्चे कांग्रेसी थे, जिन्होंने संगठन और जनसेवा के प्रति अपना जीवन समर्पित किया। मैं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे।''
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, ''भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। शोक संतप्त परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस दुख की घड़ी में मैं उनके साथ खड़ा हूं।''
बिहार कांग्रेस ने भी एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए लिखा, ''कहलगांव विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के दिल्ली से पटना आने के दौरान सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक समर्पित, कर्मठ और जनसेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध नेता थे।''
राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी दुख जताते हुए लिखा, ''भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनका जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। वे जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित और कर्मठ नेता थे।''
वहीं सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए कहा, ''नई दिल्ली से बिहार लौटने के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रधान महासचिव सह भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा के निधन की खबर अति दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करे।''
प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर कांग्रेस के कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी गहरा दुख जताया है। पार्टी ने उनके निधन को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताया है।
Tagsप्रवीण सिंह कुशवाहाकांग्रेस नेता निधनसड़क हादसा बिहारभागलपुर कांग्रेस अध्यक्षमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी शोकबिहार कांग्रेसराजनीतिक शोक संदेशकहलगांव विधानसभादिल्ली पटना हादसाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





