
x
Bettiah बेतिया : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को जमीन खोदकर एक महिला का शव बरामद किया। आरोप है कि विवाहिता की हत्या कर शव को बोरी में बांधकर जमीन खोदकर दफना दिया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मझरिया शेख गांव में एक महिला का जमीन में गड़ा हुआ शव बरामद किया गया।
मृतक की पहचान सनोज पासवान की पत्नी प्रमिला देवी (26) के रूप में की गई। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत के बथना गांव की रहने वाली प्रमिला का विवाह छह साल पहले सनोज पासवान के साथ हुआ था। इस दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था। इनका एक पुत्र भी है।
ससुराल पक्ष वाले फरार
ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को तड़के प्रमिला के ससुराल वालों ने उसके मायके फोन कर सूचना दी थी कि वह दो दिनों से गायब है। इसके बाद मायके के लोग मझरिया शेख गांव पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद जब इन लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई, तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस के आने की सूचना के बाद ससुराल पक्ष वाले फरार हो गए, हालांकि पुलिस ने विवाहिता के जेठ मनोज पासवान को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस ने मनोज पासवान की निशानदेही के बाद बोरी में बंधे शव को बरामद किया।
पुलिस ने दो दिन पूर्व हत्या की आशंका व्यक्त की। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल सकेगी। इस मामले की जांच की जा रही है और फरार लोगों की तलाश जारी है।
TagsBettiah हत्यादफनाई गई विवाहितालाश जमीन बरामदBettiah murdermarried woman buriedbody recovered from the groundजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





