बिहार

Begusarai: बच्चों की लड़ाई में महिला की हत्या

Bharti Sahu 2
1 Aug 2024 6:51 AM IST
Begusarai: बच्चों की लड़ाई में महिला की हत्या
x
Begusarai बेगूसराय: बेगूसराय में भोज खाने के दौरान दो बच्चे के मामूली झगड़े के विवाद में दबंग पड़ोसी ने एक महिला की पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. मामला सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है. वहीं महिला की मौत की खबर लगते ही परिजनों में भी कोहराम मच गया है. घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा वार्ड नंबर 29 की है.
बिहार के बेगुसराय में बच्चों के मामूली विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई. महिला को आरोपी ने इतनी बुरी तरह से पीटा की उसकी मौत हो गई. इसके अलावा आरोपी ने महिला के बच्चे को भी काफी मारा जिससे बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है. ये पूरी घटना एक भोज में खाना खाने के दौरान दो बच्चों में मामूली बात को लेकर हुए झगड़े के बाद हुई थी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लोहिया नगर थाना पुलिस को दी. मौके पर लोहिया नगर थाने की पुलिस ने पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में शुरू कर दी है. इस संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि उपेंद्र महतो और केशव महतो के बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ था. तभी उपेंद्र महतो की पत्नी चिंता केशव महतो से शिकायत करने के लिए गईं. इसी दौरान केशव महतो ने अपने परिवार के साथ मिलकर उपेंद्र महतो की पत्नी और उसके बच्चे के साथ मारपीट की. इस मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.
Next Story