
x
Begusarai बेगूसराय : तेघड़ा प्रखंड में पंचायत उप चुनाव 2025 के लिए नामांकन की तीन दिवसीय प्रक्रिया के बाद मंगलवार को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की गई।
सभी नामांकन वैध पाए गए। समीक्षा उपरांत तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 में दो उम्मीदवार सुनीता देवी एवं मनोहर कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। इससे इस सीट पर सीधा मुकाबला तय हो गया है। पकठौल से ग्राम कचहरी सरपंच पद पर पांच उम्मीदवार पतिराम महतो, अविनाश कुमार, योगेंद्र ठाकुर, महेश्वर साह एवं रंजीत कुमार चौधरी हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद धनकौल वार्ड संख्या आठ से मुकेश पासवान एवं सुजन सहनी, गौड़ा एक वार्ड सात से निभा देवी, नीलू देवी एवं भविता देवी ने नामांकन दाखिल किया।
ग्राम कचहरी पंच पद पर अनीश कुमार एवं बंटी कुमार ने एकल नामांकन दाखिल किया है। इससे इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। वार्ड सदस्य पद बरौनी-दो पंचायत के वार्ड संख्या 13 में अंजू देवी के अलावा किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। इससे अंजू देवी वार्ड सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होंगी। नामांकन पत्रों की जांच पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाची पदाधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ।
Tagsपंचायतउपचुनावनिर्विरोधनिर्वाचनPanchayatby-electionunopposedelectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





