बिहार

बेगूसराय: पुलिस को पेड़ से लटका मिला मैट्रिक की छात्रा का शव, पुलिस की छानबीन जारी

Admin Delhi 1
19 March 2022 4:15 PM GMT
बेगूसराय: पुलिस को पेड़ से लटका मिला मैट्रिक की छात्रा का शव, पुलिस की छानबीन जारी
x

बिहार सुसाइड न्यूज़: जब लोग रंगो का महोत्सव होली मना रहे थे तो दूसरी ओर बेगूसराय पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध हालत में पेड़ से झूलते एक लड़की का शव बरामद किया है। घटना सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर की है। मृतक छात्रा की पहचान स्थानीय निवासी छठु रजक के पुत्री पुत्री करीना कुमारी के रूप में की गई है। करीना जिला मुख्यालय के उम्र बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा थी तथा इसी साल उसे मैट्रिक के परीक्षा भी दी।

सिंघौल ओपी अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पेड़ से लटका हुआ शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आवेश में आकर आत्महत्या करने का लग रहा है, मामले की छानबीन चल रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के बाद ही घटना के कारण का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि करीना खाना खाने के बाद घर से निकल गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन जब खोजबीन करने लगे तो गांव के समीप गढ्ढा किनारे जलेबी की पेड़ से लटका हुआ शव देखकर कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची, परिजनों ने किसी से लड़ाई झगड़ा से भी इंकार किया है। लेकिन गांव में चर्चा चल रही है कि प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने के बाद पिता द्वारा डांटने से आक्रोशित होकर उसने आत्महत्या कर लिया है। वहीं, कुछ लोग हत्या कर सबको फिर से लटकाए जाने की भी चर्चा कर रहे हैं।

Next Story