बिहार

बेगूसराय: पुलिस ने एक युवक को दो पिस्तौल एवं गोली के साथ किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
21 March 2022 4:51 PM IST
बेगूसराय: पुलिस ने एक युवक को दो पिस्तौल एवं गोली के साथ किया गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़: बेगूसराय पुलिस ने आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे एक बदमाश को गोली और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। मामला गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर तारा टोला के समीप का है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि हसनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी मनोज पासवान का पुत्र सुमित पासवान अपने दो अन्य साथी के साथ बहनोई के द्वारा बहन के साथ किए गए मारपीट में धमकाने आया था। देर रात तीनों युवक के एक्टिविटी को देखकर लोगों को संदेह हुआ कि यह अपराधी किस्म का है तथा बहन के मामले के अलावा मालीपुर-मुसेपुर क्षेत्र में कोई अपराधिक घटना कर सकता है।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस को देखकर तीनों युवक भागने लगा। लेकिन एक को खदेड़कर पकड़ लिया गया, जबकि दो युवक बाइक से भागने में सफल रहे। तलाशी में सुमित के पास से दो देसी पिस्तौल एवं दो गोली बरामद किया गया है। भागने वाला दोनों युवक हसनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी राहुल पासवान तथा गुलशन पासवान बताया गया है, जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Next Story