बिहार

Begusarai News: कॉल पर बात कर रही पत्नी, पति को आया गुस्सा, उठाया ख़ौफनाक क़दम

Bharti Sahu 2
29 July 2024 8:50 AM IST
Begusarai News: कॉल पर बात कर रही  पत्नी, पति को आया गुस्सा, उठाया ख़ौफनाक क़दम
x
Begusarai News: बिहार के बेगूसराय ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को फोन कॉल पर बात करने की वजह से मौत के घाट उतार दिया। बेरहमी से हत्या मामले की वजह सुन लोग भी हैरान हैं। ग्रामीणों की मानें तो मनीष कुमार नाम के युवक क शादी खुशबु देवी के साथ हुई थी। उसकी एक लड़की से दोस्ती थी, जिसे मनीष कुमार पसंद नहीं करता था। खुशबु अपनी सहेली से चोरी छिपे बात कर रही थी। अचानक मनीष ने उसे बात करते देखा तो आग बबूला हो गया। गुस्से में उसने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, मृतका की सहेली ने बताया कि खुशबु से उसकी दोस्ती बहुत पुरानी थी। हम लोग इस वजह से ही बात करते थे, लेकिन खुशबु के पति मनीष को ये नागवार गुज़रता था। इस वजह से कुछ दिनों से खुशबु से बात भी नहीं हुई थी। घटना जानकारी मिलने के साथ ही मौक़े पर पुलिस ने टीम भेज दी गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है परिजनों के आवेदन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Next Story