बिहार
Begusarai News: मां की अस्थि कलश विसर्जन के लिए निकला बेटा हुआ हादसे का शिकार
Bharti Sahu 2
10 Sept 2024 6:51 AM IST

x
Begusarai News: बिहार के बेगूसराय से एक मार्मिक ख़बर सामने आई है,मां की अस्थि कलश विसर्जने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का बेटा अपने चाचा के बेटे के साथ गंगा नदी में विसर्जन के लिय निकला था। अज्ञात वाहन ने साहेबपुर कमाल थाना इलाका के हीरा टोल जीरो माइल से मुंगेर पुल पर जाने वाली सड़क के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों मधेपुरा जिला के निवासी थे। 10 दिन पहले मां की मौत हुई थी।मां की अस्थि कलश विसर्जित करने के लिए बेटा और भतीजा मोटरसाइकिल से साहेबपुर कमाल थाना इलाके के गंगा घाट पर जा रहा था, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। मृतक की पहचान चिकनी खार के रहने वाले लक्ष्मण शर्मा के बेटे पन्नालाल शर्मा और भागवत शर्मा के बेटे राहुल शर्मा के तौर पर हुई। मृत्यु रस्म को पूरा करने के लिए अस्थि कलश विसर्जन करने घर से निकला और तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा की सूचना मिलने के बाद साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल शव को क़ब्ज़े मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष हिमांशु ने बताया है कि मोटरसाइकिल नंबर के आधार म़तकों के पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई है।
TagsBegusaraiमांअस्थिकलशविसर्जनबेटाहादसेशिकार Begusaraimotherashesurnimmersionsonaccidentvictim जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





