बिहार

Begusarai: बड़े हथियार, समेत भारी मात्रा में गोलियां बरामद

Bharti Sahu 2
1 July 2024 7:59 AM IST
Begusarai: बड़े हथियार, समेत भारी मात्रा में गोलियां बरामद
x
Begusarai बेगूसराय: साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक, नीमाचांदपुरा थाना के दमदमा व चकिया थाना क्षेत्र के सिसवना गाछी में पुलिस ने छापेमारी कर हथियार के जखीरे व गोलियों के साथ सात बदमाशों को दबोचा है.
पुलिस हत्थ चढ़े बदमाशों में चकिया थाना के सिमरिया एक निवासी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा व पांच गोलियां बरामद की है. पुलिस हिरासत में आए कुख्यात पर चकिया, बरौनी व गढ़हरा थाना में सात मामले दर्ज हैं.
पुलिस छापेमारी के दौरान प्रत्यशदर्शियों के अनुसार पुलिस के द्वारा भूस्कार से तीन बड़े हथियार व गोलियां बरामद की गयी है. जबकि, पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस छापेामरी में राइफल तो नहीं लेकिन कई कट्टे बरामद किये गये हैं. साथ बदमाशों को दबोचा गया है. बलिया एसडीपीओ ही सही जानकारी देंगे. बलिया एसडीपीओ के सरकारी मोबाइल नंबर पर उनसे लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल नोट रिचेबल बता रहा था.
Next Story