बिहार

बेगूसराय: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

Soni
11 March 2022 3:48 PM IST
बेगूसराय: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या
x

बेगूसराय में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना लाखों थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो लालू नगर की है। मृतका निभा देवी आरोपी उजागर साह की पत्नी थीं। दोनों को एक बेटा और बेटी थे। बच्चों से मिली जानकारी के अनुसार उनके पिता ने मां की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों भाई-बहन को भी गोली मारने का प्रयास किया। हालांकि दोनों अपनी दादी के पास पहुंच कर घर में छिप गए। इस कारण उनकी जान बच सकी। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही लाखों एवं मुसाफिर थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। वहीं पुलिस हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी में जुटी है।

Next Story