बिहार

Begusarai: गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत, मचा कोहराम

Bharti Sahu 2
30 July 2024 9:28 AM IST
Begusarai: गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत, मचा कोहराम
x
Begusarai: पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों मंप कोहराम मचा गया. स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची के शव को पानी से बाहर निकला गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है. मृतका की पहचान सांखू गांव के वार्ड नंबर-2 निवासी ज्ञानचंद तांती की 12 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राधा बकरी चराने के लिए घर से थोड़ी दूर गई हुई थी, इस दौरान बहियार में मिट्टी काटे गए खेत में पानी भरे रहने से उसे गहराई का अंदाजा नहीं रहा और पैर फिसल जाने से डूब गई घटना की सूचना मिलते ही जिला पार्षद अमित कुमार देव ने पीड़ित के घर पहुंचकर तत्काल 2500 रुपए की सहायता देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है. उन्होंने प्रशासन से अविलंब सरकारी मुआवजा राशि देने की मांग की है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिहारा थानाध्यक्ष रिंशु कुमार मौके पर पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है
Next Story