
x
BIHAR बिहार: आगामी विधानसभा चुनाव में अवैध हथियारों के इस्तेमाल को रोकने के लिए पुलिस ने मोतिहारी के विभिन्न थानों में लाइसेंसी हथियारों और कारतूसों का सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। नगर थाने में बड़ी संख्या में लाइसेंस धारक पहुंचकर अपने शस्त्र और कारतूस का सत्यापन कराकर उन्हें जमा करा रहे हैं। सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया, "सभी लोग अपने हथियारों का सत्यापन करा लें। जिन लोगों ने अभी तक नहीं करवाया है, वे 19 सितंबर तक सत्यापन करा लें। इसके बाद जिनके पास हथियार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
उन्होंने बताया कि लोगों को इस बारे में पहले ही सूचना दे दी गई थी। अभी तक 30 प्रतिशत हथियार जमा हो गए हैं। 19 सितंबर के बाद संबंधित रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार के आदेश पर यह सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। जिनके पास हथियार का लाइसेंस है, उन्हें अपने हथियार और संबंधित कागजात की थाने में जाकर जांच करानी होगी। यह कदम चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया गया है।वहीं 13 सितंबर को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर घर से एके-47 सहित कई अवैध हथियार बरामद किए थे। इस मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने बताया था कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी कर हथियार बरामद किए गए। पुलिस और एसटीएफ की टीम को घर से एक लोडेड एके-47 राइफल, एक बंदूक, दो लोडेड देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, एक देसी थार्नेट (कार्बाइन जैसा बनावट), एक रिवॉल्वर, 76 कारतूस और पांच मैगजीन बरामद हुई थी। साथ ही, तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए थे। इस मामले में पंकज राय और अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया था।
Tagsबिहार विधानसभा चुनावमोतिहारीलाइसेंसी हथियारहथियार सत्यापनपुलिस अभियानकारतूस जमाकानूनी कार्रवाईएसडीपीओ दिलीप कुमारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





