बिहार

IG आवास में पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, कई घायल

Kunti Dhruw
19 March 2022 6:50 PM GMT
IG आवास में पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, कई घायल
x
झारखंड की राजधानी रांची में आईजी आवास में होली मना रहे.

झारखंड की राजधानी रांची में आईजी आवास में होली मना रहे, पुलिसकर्मियों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। कई पुलिसकर्मी डंक के शिकार हो गए और वहां अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पुलिसकर्मी व कई पदाधिकारी आईजी आवास में शनिवार को होली मना रहे थे। डीजे की धुन पर मस्ती में डांस चल रहा था कि तभी अचानक मधुमक्खियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले के बाद पुलिसकर्मियों को इधर-उधर भागना पड़ा। कोई बंद कमरे में, कोई वाहनों में घुसकर, तो कोई आईजी आवास छोड़कर लंबी दूरी तक भागने के लिए मजबूर हुआ।

बताया जा रहा है कि डीजे की तेज धुन से मधुमक्खी परेशान हो रही थीं। इसी वजह से उन्होंने रंग में भंग डाल दिया और सभी पुलिसकर्मी इधर-उधर भागते नजर आए। मधुमक्खियों के हमले के बाद कई पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल भेजा गया है।


Next Story