बिहार

लोहिया स्वच्छ बिहार योजना के तहत बीडीओ ने की बैठक

Shantanu Roy
20 Sept 2023 9:54 PM IST
लोहिया स्वच्छ बिहार योजना के तहत बीडीओ ने की बैठक
x
सिवान। जिले के आंदर प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में बुधवार को बीडीओ कुणाल कुमार की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार योजना के तहत मुखिया,राजस्व कर्मचारी व पंचायत सचिवों की बैठक हुई। इस दौरान लोहिया स्वच्छ बिहार योजना के तहत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बीडीओ ने बताया कि चयनित 10 पंचायतों में पतार पंचायत की मुखिया संध्या देवी द्वारा कचरा प्रबंधन केंद्र का निर्माण कराकर उसमें कचरा को भी गिराया जाता है। वहीं जयजोर पंचायत में मुखिया राजू साह द्वारा कचरा प्रबंधन केंद्र बनकर तैयार कर लिया गया है, लेकिन अभी तक उद्घाटन नहीं किया गया है।
Next Story