बिहार

Banka: पोखर में मिला शिक्षक का शव, गांव में फैली सनसनी

Saba Naaz
15 Aug 2025 5:18 PM IST
Banka: पोखर में मिला शिक्षक का शव, गांव में फैली सनसनी
x
Bihar बिहार : जिले के भीखनपुर पंचायत अंतर्गत महौता गांव में शुक्रवार सुबह एक पोखर से युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान 25 वर्षीय राजकुमार मंडल के रूप में हुई है, जो दो दिन पहले पारिवारिक विवाद के बाद अपने घर से लापता हो गया था।
राजकुमार मंडल विद्दु विशनपुर गांव का निवासी था और एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत था। इसके अलावा वह बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। शुक्रवार तड़के स्थानीय ग्रामीणों ने महौता गांव के पोखर में शव को तैरता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों को स्पष्ट नहीं किया जा सका है, लेकिन परिजन इसे संदिग्ध मान रहे हैं। वहीं, पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।
Next Story