बिहार

बलिया: 11 फरवरी की रात्रि से था लापता, युवक का कपड़े से बंधा मिला शव दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Shiddhant Shriwas
15 Feb 2022 11:54 AM GMT
बलिया: 11 फरवरी की रात्रि से था लापता, युवक का कपड़े से बंधा मिला शव दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
x

फाइल फोटो 

एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले में प्रयुक्त लाठी बरामद कर ली गई है।

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: बलिया में सहतवार क्षेत्र के ग्राम सभा छपिया के महंगीछाप पुरवा के तालाब में सोमवार रात 27 वर्षीय युवक का कपड़े से बंधा शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। शव की सूचना मिलते ही रात में ही एसपी, एडिशनल एसपी और सीओ बांसडीह मौके पर पहुंचे।

मामले के बारे में लोगों से जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, युवक के पिता ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सहतवार थाना क्षेत्र के महंगीछाप निवासी राजेश यादव उर्फ मनु (27) पुत्र रामजी यादव 11 फरवरी की रात्रि में 10 बजे घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। पिता रामजी यादव ने 13 फरवरी को सहतवार थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार जानकारी मिली थी कि युवक का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था। इसी आधार पर उसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। पिता ने भी स्वीकार किया है कि उसके पुत्र का किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
आरोप लगाया कि सी मामले में अनरुद्ध यादव पुत्र स्व. रामजी यादव ने लाठी से मारकर और गला दबाकर राजेश की हत्या कर दी। अपने चचेरे भाई हंसनाथ यादव पुत्र स्व. शिवजन्म यादव के साथ शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसपी विजय त्रिपाठी ने बताय कि प्रेम-प्रसंग में हत्या का मामला सामने आ रहा है। पुलिस इसी एंगल पर पर जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले में प्रयुक्त लाठी बरामद कर ली गई है।
Next Story