बिहार

पटना के गांधी मैदान में अदा की गई बकरीद की नमाज

HARRY
29 Jun 2023 2:18 PM GMT
पटना के गांधी मैदान में अदा की गई बकरीद की नमाज
x

पटना | आज पूरे देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी बीच पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी बकरीद की नमाज अदा की गई। बारिश के बीच एक हजार से ज्यादा लोगों ने गांधी मैदान पहुंचकर नमाज अदा की। उसके बाद एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी गई।

बकरीद के मौके पर नमाज अदा करने आए लोगों ने कहा कि यह ईद के बाद दूसरा बड़ा त्यौहार है और इसे हम लोग काफी धूमधाम से मनाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह कुर्बानी का त्यौहार है। हम लोगों ने देश में अमन चैन की दुआ की। सभी लोग एक साथ मिलकर रहे। लोगों ने कहा कि अपनी छोटी मोटी इंटरेस्ट को दरकिनार कर आम लोगों की भलाई के लिए काम करना चाहिए।

बता दें कि गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बुधवार से यहां आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई थी। आज 12:00 बजे के बाद यहां आम लोगों की एंट्री शुरू हो जाएगी।

Next Story