बिहार

नेपाल भागने के क्रम में बाहुबली पूर्व विधायक राजन तिवारी गिरफ्तार

Rani Sahu
18 Aug 2022 11:22 AM GMT
नेपाल भागने के क्रम में बाहुबली पूर्व विधायक राजन तिवारी गिरफ्तार
x
बाहुबली पूर्व विधायक राजन तिवारी नेपाल भागने के क्रम में नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुए हैं
मोतिहारीः बाहुबली पूर्व विधायक राजन तिवारी नेपाल भागने के क्रम में नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुए हैं। हरैया थानाध्यक्ष ने उन्हें गिरफ्तार किया है। राजन तिवारी पर 25 हजार इनाम रखा गया था। वह पिछले 17 साल से फरार चल रहे थे।
बता दें कि राजन तिवारी मोतिहारी के गोबिंदगंज के पूर्व विधायक है। दिसम्बर 2005 में यूपी कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। यूपी के डॉन प्रकाश शुक्ला और राजन तिवारी के साथ चार अपराधियों पर गोरखपुर के कैंट थाना में 15 मई 1998 को गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

सोर्स- punjab kesari

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story