बिहार

Aurangabad : पुनपुन नदी में आई बाढ़ से डायवर्सन डूबा, यातायात पर लगा ब्रेक

Harrison
31 July 2025 4:13 PM IST
Aurangabad : पुनपुन नदी में आई बाढ़ से डायवर्सन डूबा, यातायात पर लगा ब्रेक
x
Diversion डायवर्सन : डायवर्सन के ऊपर पानी बहने के कारण श्रदालु भक्त परेशान है क्योंकि देवी मंदिर में पूजा करने जाने का यही एक मात्र सुगम रास्ता है नहीं तो फिर श्रदालु भक्तों को बस स्टैण्ड से घूमकर पुनपुन नदी के पुल को पार कर थाना के निकट स्थित देवी मंदिर जाना पडेगा।
बुधवार की रात्रि में हुई जमकर बारिश से पुनपुन नदी में बाढ़ आ गई है। नदी में बाढ़ आने से टंडवा रोड में पुनपुन नदी के ऊपर बना डायवर्सन के ऊपर पानी बहने से आवागमन बाधित हो गया है। पुनपुन नदी में भारी मात्रा में जलकुंभी होने के कारण जाम हो गया है पानी नहीं निकल रहा है जिसके कारण डायवर्सन के उपर से पानी बह रहा है।
डायवर्सन के ऊपर पानी बहने के कारण श्रदालु भक्त परेशान है क्योंकि देवी मंदिर में पूजा करने जाने का यही एक मात्र सुगम रास्ता है नहीं तो फिर श्रदालु भक्तों को बस स्टैण्ड से घूमकर पुनपुन नदी के पुल को पार कर थाना के निकट स्थित देवी मंदिर जाना पडेगा। श्रदालु गरिमा कुमारी, आंचल कुमारी, सीता कुमारी, ब्यूटी कुमारी, सपना कुमारी, शकुंतला देवी, सिम्मी कुमारी, रिया,लक्की ने कहा की लोग अल्हे सुबह से ही घुमने एवं मंदिर में पूजा करने जाने लगते हैं और डायवर्सन के उपर पानी बहने से कोई भी श्रदालु भक्त नदी में गिर कर घायल हो सकते हैं।
Next Story