बिहार

प्रेम प्रसंग में चाची भतीजे ने एक साथ की आत्महत्या

Admin4
8 April 2023 12:14 PM GMT
प्रेम प्रसंग में चाची भतीजे ने एक साथ की आत्महत्या
x
बांका। बिहार के जिले बांका के सुईया थाना क्षेत्र के बरगुनियां गांव में एक युवक और एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका रिश्ते में युवक की चाची लगती थी। मृतक युवक की पहचान 22 साल के रघु दास और विवाहिता की पहचान सविता देवी के रूप में हुई है। जानकारी मिली कि शनिवार को युवक का तिलक समारोह था। तभी शनिवार की सुबह नदी किनारे कटहल के पेड़ में रस्सी से विवाहिता और युवक दोनों ने फांसी लगा ली। मतका सविता देवी दो बच्चे की मां थी। खबर के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पृथम दृष्टया इसे आत्महत्या मानकर जांच की जा रही है।
बताया जाता है कि रघु सविता से शादी करना चाहता था पर परिजन रिश्तेदारी को लेकर विरोध जताने लगे। ऐसे में दोनों ने आत्महत्या कर लिया। बेलहर डीएसपी प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि युवक के पाकेट से सिंदूर की पुड़िया मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Next Story