बिहार

सामूहिक दुष्कर्म का किया प्रयास, शोहदों ने किशोरी को चलती गाड़ी के आगे फेंका

jantaserishta.com
17 May 2022 11:10 PM IST
सामूहिक दुष्कर्म का किया प्रयास, शोहदों ने किशोरी को चलती गाड़ी के आगे फेंका
x
पढ़े पूरी खबर

चौतरवा थाना क्षेत्र में बीती रात शौच के लिए घर से बाहर निकली एक 14 वर्षीया नाबालिग बच्ची को पड़ोस के टोले के चार शोहदों ने दबोच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की की चीखने-चिल्लाने पर आरोपितों ने एक चलती बोलेरो के सामने उसे फेंक दिया और भाग गये। यह मामला मंगलवार को महिला थाने में दर्ज कराया गया। जख्मी बच्ची का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

उक्त घटना चौतरवा थाना क्षेत्र के एक टोला की है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि रात 10 बजे के करीब वह घर के पास खेत की तरफ शौच के लिए गई। वहां पहले से मौजूद चार युवकों ने मुझे पकड़ लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। चीखना चिल्लाना शुरू किया तो सबने एक चलती बोलेरो के सामने फेंक दिया और फरार हो गए।
पीड़िता के परिजनों ने विश्वजीत कुमार, संजीव कुमार, चंदन कुमार और राजा कुमार को आरोपित किया है। सभी पतिलार के रहने वाले बताये गये हैं। पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवकों ने बच्ची को पकड़ लिया और टांग कर नजदीक के स्कूल में ले जाने लगे। तभी वह चिल्लाने लगी। उसके बाद पिता और घर के अन्य सदस्य आवाज सुनकर उस तरफ दौड़े। परिजनों को आता देख आरोपितों ने चौतरवा से धनहा की तरफ जा रही एक अज्ञात बोलेरो के सामने बच्ची को फेंक दिया। बच्ची घायल हो गई है।
इधर महिला थाना पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दी है। महिला थाने के थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story