बिहार

जमीन कारोबारी की हत्या का प्रयास, बदमाशों ने मारी गोली, जख्मी

Rani Sahu
3 Sept 2022 4:48 PM IST
जमीन कारोबारी की हत्या का प्रयास, बदमाशों ने मारी गोली, जख्मी
x
नालंदा : भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के बबुर्बन्ना के समीप शुक्रवार की रात पूर्व से घात लगाए 5 बदमाशों ने जमीन कारोबारी को गोली मार दी। जख्मी 43 वर्षीय देव आनंद कुमार को परिजनों व ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। गोली अधेड़ के बाएं पैर की जांघ में लगी है। घटना की सूचना पाकर पुलिस जांच में जुट गई। रुपया लेनदेन विवाद में घटना का आरोप रहुई निवासी रानी गोप के पुत्र रजनीश कुमार और उसके सहयोगियों पर लगाया जा रहा है।
जख्मी ने बताया कि वह जमीन खरीद बिक्री का व्यवसाय करते हैं। वार्ड सदस्य के पति शिव शंकर कुमार उन्हें खाने पर बुलाए थे। रात में वह बाइक से उनके घर जा रहे थे। उसी दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के समीप सड़क किनारे पूर्व से घात लगाए 5 बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने पर वह मौके पर गिर गए। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
गोली मारने वालों में एक रहुई निवासी रजनीश कुमार था। कुछ साल पहले वह जमीन खरीद बिक्री कराए थे। जिसका रुपया के लेनदेन का विवाद रजनीश से चल रहा था। इसी खुन्नस में उनकी हत्या का प्रयास हुआ। ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में घटना प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।
Next Story