बिहार

खेत से लौट रही दो सगी बहनों पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने मारा चाकू

Rani Sahu
22 May 2022 11:57 PM IST
खेत से लौट रही दो सगी बहनों पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने मारा चाकू
x
समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर ओपी थाना क्षेत्र के परसा में रविवार की शाम खेत से लौट रही दो सगी बहनों पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया

समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर ओपी थाना क्षेत्र के परसा में रविवार की शाम खेत से लौट रही दो सगी बहनों पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें दोनों बुरी तरह जख्मी हो गयीं। आनन-फानन में स्थानीय लोग दोनों को ईलाज के लिए पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों बहन खेत से मूंग तोड़ कर गाछी के रास्ते घर लौट रही थी। तभी रास्ते में ही पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने 19 वर्षीय बड़ी बहन को चाकू मारकर घायल कर दिया। बड़ी पर चाकू से वार होता देख छोटी बहन (17) बीच बचाव करने को गयी। इस दौरान बदमाशों ने उसपर भी हमला बोल दिया। इसमें दोनों बहनें बुरी तरह जख्मी हो गईं।
बताया जाता है कि बड़ी बहन के कमर के समीप दो जगह चाकू का जख्म है। घटना की सूचना मिलने पर शिवाजीनगर ओपी पुलिस पीएचसी पहुंची। पुलिस ने युवती का बयान लिया है, वहीं घटनास्थल का भी जायजा लिया। ओपीध्यक्ष कमल राम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


Next Story