बिहार

दहेज उत्पीड़न के आरोपी को पकड़ने गए पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत पांच घायल

Rani Sahu
4 Jun 2022 12:01 PM GMT
दहेज उत्पीड़न के आरोपी को पकड़ने गए पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत पांच घायल
x
नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के बंडाचक गांव में शुक्रवार की देर रात दहेज उत्पीड़न के आरोपित चंदन कुमार को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया

नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के बंडाचक गांव में शुक्रवार की देर रात दहेज उत्पीड़न के आरोपित चंदन कुमार को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। आरोपित के घर के लोग और उसके सहयोगी अचानक लाठी डंडे व रोड़ेबाजी करने लगे, जिसमें एक एसईआई समेत पांच जवान घायल हो गए।

घायलों में एसआई संजय कुमार वर्मा, सैप जवान कमख्या नरायण, राजेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह और कृष्णदेव राज शामिल हैं। सभी घायलों को नरहट पीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमें गंभीर रूप से जख्मी एसआई संजय कुमार वर्मा को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही एसपी डॉ. गौरव मंगला, एसडीपीओ संजय पाण्डेय समेत कई थाने की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची और हमले में शामिल तीन महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित समेत घर के सभी लोग फरार हैं। पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों का नामजद किया है। साथ ही कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पूरे गांव में पुलिस के जवान तैनात हैं।
एसपी डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि इस मामले में तीन महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।


Next Story