
Yogapatti.योगापट्टी (पश्चिम चंपारण)। प्रखंड के दरवलिया पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए चिह्नित जमीन पर अतिक्रमण हटाने के बाद पुन: अतिक्रमणकारियों द्वारा झोपड़ी बनाने की सूचना पर वहां पहुंची सीओ तबस्सुम बेगम से अतिक्रमणकारी महिलाओं ने गुरुवार की दोपहर हाथापाई कर दी। सीओ ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं थीं। सीओ के साथ अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।पथराव करने वाली महिलाओं को रोकने गई चार महिला कांस्टेबलों पर हमलावर महिलाओं ने दांत से काट लिया।
हालांकि बाद में पुलिस ने आधा दर्जन हमलावर महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ।कुछ अतिक्रमणकारी महिलाओं ने अतिक्रमित जमीन पर बनी झोपड़ी में आग लगा दी और पुलिस पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगीं। अग्निशमन दल की मदद से आग बुझाई गई। वहीं, पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ दिवाकर कुमार ने घायल महिला सिपाहियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सीओ दोबारा अतिक्रमण हटाने गए थे





