बिहार

बिहार के धमाके की जांच करने एटीएस पहुंची

Shreya
25 Jun 2023 11:56 AM IST
बिहार के धमाके की जांच करने एटीएस पहुंची
x

भागलपुर: भागलपुर में हुए धमाके की जांच करने के लिए एटीएस की टीम पहुंच गयी है. बता दें कि भागलपुर के हुसैनाबाद कुरैशी मुहल्ले में शनिवार की शाम 5.30 बजे हुए ब्लास्ट में एक ही परिवार के 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी, जबकि एक महिला और एक पुरुष घायल हैं. धमाका इतना जबर्दस्त था कि करीब पांच किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनी गयी. धमाके में एक घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, तो एक घर की दीवारों में दरार आ गयी और आसपास के करीब 20 घरों के खिड़कियों के शीशे, दरवाजे के कुंडी उड़ गये.

Next Story