बिहार

गोपालगंज में मुखिया पर चाकू से हमला

Rani Sahu
19 Nov 2022 1:17 PM GMT
गोपालगंज में मुखिया पर चाकू से हमला
x
गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के माड़ीपुर ग़ांव में स्थानीय मुखिया पर अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू से हमला कर दिया। वहीं बचाने गए उसके परिवार के अन्य लोगों पर भी पर भी लाठी डंडे व चाकू से हमला किया गया। जिससे मुखिया समेत सात लोग जख़्मी हो गए। जख़्मी लोगो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुखिया व उनके पिता की स्थिति गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। जबकिं अन्य लोगों इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मियों में फुलवरिया पंचायत के वर्तमान मुखियाि आफताब हुसैन, उनके पिता हनीफ मिया के अलावे राज कुमार मांझी अदनान मिया, सलीम मिया, खुर्सीद मियां शामिल है।
दरअसल, घटना के सन्दर्भ में जख़्मी मुखिया ने बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी करीब एक दर्जन लोग दरवाजे पर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। जिसका विरोध करने पर चाकू गोद दिया गया। वहीं जख़्मियों ने जब मुखिया को बचाने पहुंचे तो आरोपियों द्वारा अन्य लोगों के साथ भी मारपीट कर चाकू से हमला किया गया। जिसमें सात लोग जख़्मी हो गए। फ़िलहाल फुलवरिया पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। बहरहाल इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

-सोर्स - bihardelegation21

Next Story