
x
Patna पटना: बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने मंगलवार को पटना की मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय के सहायक कुल सचिव मोहम्मद सनाउल्लाह खान को 2.50 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उनके कार्यालय कक्ष से ही की गई। ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि समस्तीपुर के रोसड़ा के रहने वाले रामानन्द महतो ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि सहायक कुल सचिव सनाउल्लाह खान समस्तीपुर स्थित केआरसी में नामांकित कुछ छात्रों के प्रैक्टिकल के अंक चढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
बताया गया कि यह अंक नहीं चढ़ने के कारण छात्रों का परीक्षाफल लंबित हो गया है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया और सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम दृष्ट्या आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक श्याम बाबू प्रसाद के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। धावादल द्वारा शिकायतकर्ता के साथ मिलकर एक योजना बनाई गई। योजना के तहत मंगलवार को कार्रवाई करते हुए सनाउल्लाह खान को 2.50 लाख रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद इन्हें अदालत के सामने पेश किया जाएगा।
इधर, सूत्रों का कहना है कि सहायक कुल सचिव के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। बता दें कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा इस वर्ष भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभी तक कुल 49 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें अब तक ट्रैप संबंधी कुल 44 मामले हैं। इनमें से अब तक कुल 42 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा रिश्वत के 16 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जब्त की गई है।
Tagsपटना रिश्वत केसनिगरानी अन्वेषण ब्यूरोसनाउल्लाह खानमौलाना मजहरूल हक यूनिवर्सिटीभ्रष्टाचारट्रैप केसबिहार खबरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





