बिहार

Assam plane crash:शहीद परिवार से मिले मंत्री

Saba Naaz
16 Jun 2026 5:18 PM IST
Assam plane crash:शहीद परिवार से मिले मंत्री
x

Bihar:भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के कायम नगर निवासी शहीद अग्निवीर वायु दानिश आलम के परिजनों से बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। यह मुलाकात शहीद के पैतृक गांव में हुई, जहां मंत्री ने उनके परिवार को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

जानकारी के अनुसार, असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के An-32 विमान हादसे में दानिश आलम समेत पांच वायुयोद्धाओं ने देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। शहीद दानिश आलम ने अग्निवीर वायु के रूप में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए।

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने शहीद के पिता मो. फारुख और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दानिश आलम का बलिदान देश के लिए प्रेरणा है और उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मातृभूमि की रक्षा में दिया गया उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस दौरान मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मौके पर कई स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे, जिन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Next Story