बिहार
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छतों से बरसे ईंट-पत्थर, बुलडोजर का शीशा टूटा, बाल-बाल बचा चालक
jantaserishta.com
28 Nov 2026 9:56 AM IST

x
मचा हड़कंप.
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज बाजार में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया. केशव चौक पर अचानक छतों से ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे. इस दौरान बुलडोजर का शीशा टूट गया, जबकि उसका चालक बाल-बाल बचा. पथराव के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और प्रशासनिक टीम को जान बचाकर वहां से भागना पड़ा.
दरअसल, साहेबगंज बाजार में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया था. दुकानदारों को गुरुवार तक खुद ही अवैध कब्जा हटाने का समय दिया गया था. इसके बाद शुक्रवार को प्रशासनिक टीम नवल किशोर चौक से बुलडोजर लेकर कार्रवाई करने पहुंची. टीम जैसे ही केशव चौक पहुंची, कुछ लोगों ने छतों से ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. इस हमले में बुलडोजर का शीशा टूट गया.
पथराव की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. पुलिस की मौजूदगी में दोबारा अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया. प्रशासन ने ब्रजनंदन चौक, गांधी चौक, इंद्रेदेव चौक और ब्लॉक गेट तक अवैध कब्जे गटाए. इस दौरान कई दुकानों के टीन शेड, होटल के अवैध निर्माण और फुटपाथ पर लगी दुकानों का तोड़ दिया गया. केशव चौक और बाया नदी पुल के पास फल बेचने वालों की गुमटियां भी हटाई गई.
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक युवक की तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें कथित तौर पर युवक को ईंट फेंकते हुए देखा जा रहा है. हालांकि, तस्वीर की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पथराव में शामिल लोगों की पहचान कर रही है.
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद फिरोज ने साहेबगंज थाने में FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





