बिहार

स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा को चप्पल से मारने वाला गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर पुलिस ने की कार्रवाई

Nilmani Pal
7 Nov 2021 2:40 PM GMT
स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा को चप्पल से मारने वाला गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर पुलिस ने की कार्रवाई
x
बिहार। नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड में एक युवक द्वारा स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा को चप्पल से मारने व अपशब्द कहने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। वायरल वीडियो बेले गांव का बताया जाता है। यहां स्वतंत्रता सेनानी स्व. ईश्वर दयाल की प्रतिमा बनी हुई है। स्व. दयाल का जन्म 16 जनवरी 1908 ईस्वी में हुआ था। 26 जनवरी 1934 को बिहारशरीफ एसडीओ कोर्ट में तिरंगा फहराने के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में उन्हें कड़ी यातना दी थी। अगस्त क्रांति का नेतृत्व करते हुए उन्हें इस्लामपुर से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने गांधी जी के आह्वान पर कई आंदोलनों में हिस्सा लिया। इस वजह से स्थानीय लोगों ने उन्हें गांधीजी की उपाधी दी थी। उनका निधन 17 जनवरी 1983 को उनके पैतृक गांव में हो गया था।

उनके परिवार के सदस्य चंदन रवि कुमार ने बताया कि उनकी प्रतिमा गांव के ही कन्या मध्य विद्यालय के पास स्थापित की गयी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हरकत करने वाला बलवापर गांव निवासी साहिल कुमार है। बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story