
x
AARA आरा। बिहार में आरा विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले संजय सिंह टाइगर ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद उनके पैतृक गांव में लोगों ने जश्न मनाया। ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान आतिशबाजी भी की। स्थानीय लोगों का मानना है कि हमारे गांव के लिए खुशी की बात है कि संजय सिंह टाइगर को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। लोगों ने उम्मीद जताई कि मंत्री बनने के बाद संजय टाइगर अब आरा की समस्याओं को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे और जो जनता से वादे किए गए हैं, वे पूरे किए जाएंगे।
14 नवंबर को भारतीय चुनाव आयोग ने 243 विधानसभा सीटों पर परिणाम घोषित किए। आरा विधानसभा सीट से भाजपा के संजय सिंह ने 19581 वोटों से जीत हासिल की। टाइगर को 94201 वोट मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर सीपीआई (एमएल) (एल) के उम्मीदवार कयामुद्दीन अंसारी रहे। उन्हें 74620 वोट मिले। इस सीट से तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता रहे, जिन्हें 5800 वोट मिले। 4154 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
गांधी मैदान में भव्य रूप से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। समारोह के बाद पीएम मोदी ने अपने अंदाज में गमछा हिलाकर बिहार की जनता का अभिवादन किया।
समारोह में शामिल हुए लोगों का मानना है कि वे पीएम मोदी और नीतीश कुमार को एक बार फिर एक साथ देखने के लिए पहुंचे थे। पटना से आए एक व्यक्ति ने कहा कि उन्होंने सरकार पर भरोसा किया है। उम्मीद है कि वे वादे को पूरा करेंगे। एक अन्य महिला ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने पूर्व की सरकार में बहुत अच्छा कार्य किया है। नई सरकार और नए मंत्रिमंडल से भी हम यही उम्मीद लगाए बैठे हैं।
Tagsसंजय सिंह टाइगरआरा विधानसभामंत्री पद की शपथबिहार सरकारभाजपाशपथ ग्रहण समारोहगांधी मैदान पटनापीएम मोदीनीतीश कुमारचुनाव परिणामग्रामीण जश्नजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





