बिहार

आरा: कर्ज के चलते मां के सामने खुद को मारी गोली

Soni
11 March 2022 7:06 PM IST
आरा: कर्ज के चलते मां के सामने खुद को मारी गोली
x

आरा में रिटायर्ड सूबेदार के बेटे ने मां के सामने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रिटायर्ड सूबेदार स्व. हरिवंश सिंह के 40 वर्षीय पुत्र बिमल किशोर सिंह रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। लेकिन काम-काज ढंग से नहीं करने के कारण मृतक की पत्नी निशा सिंह अपने 8 वर्षीय पुत्र चिकी को लेकर 4 वर्ष पहले अपने मायके धमार चली गई थी। इसके बाद से ही वो काफी डिप्रेशन में भी रहता था। सुसाइड वाले रूम में कई तरह के दवाइयां पड़ी थी। इनमें डिप्रेशन की दवाइयां भी थी। वह अपने मां के साथ ही पकड़ी चौक पर रहता था। बिमल अपने तीन भाई और तीन बहन में सबसे छोटा था। परिवार में मां कलावती देवी, पत्नी निशा सिंह एवं एक पुत्र चिकी हैं। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Next Story