बिहार
Ganga नदी में स्नान करने गया सेना जवान डूबा, रेस्क्यू जारी
Sanjna Verma
26 Aug 2024 6:39 PM IST

x
बेगूसराय Begusarai: बिहार में बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र में सोमवार को गंगा नदी में स्नान करने के दौरान सेना का एक जवान डूब गया। वहीं SDRF एवं स्थानीय गोताखोरों की मदद शव की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामदीरी गांव के लभरचक टोला निवासी शैलेश सिंह का पुत्र सेना का जवान सोनू कुमार अपने दो साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान करने के लिए गया था। इस दौरान उसके दो दोस्त स्नान कर निकल गए लेकिन वह गहरे पानी में चला गया जिससे वह डूब गया।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं। स्थानीय गोताखोर और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम सेना के जवान सोनू की तलाश कर रही है। सोनू कुमार 2016 में आर्मी में सिपाही के पद पर बहाल हुआ था। वर्तमान में सोनू लद्दाख में कार्यरत था और 16 अगस्त को छुट्टी पर अपने घर लौटा था।
Next Story





