Araria: बाइक सवार दो युवक 109 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाल में गिरफ्तार

अररिया: अररिया जिला के नरपतगंज थाना क्षेत्र के दो युवक को नेपाल के सुनसरी जिला इनरवा में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो विराटनगर और सुनसरी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक नरपतगंज थाना क्षेत्र के सोनापुर वार्ड संख्या एक निवासी 33 वर्षीय कपिल मेहता और 28 वर्षीय पंकज कुमार पासवान के है। नेपाल के सुनसरी एसपी सुमन कुमार तिम्सिना के अनुसार, भारत से नेपाल प्रवेश किए मोटरसाइकिल संख्या बीआर 38 एके/0211 से सुनसरी आए इन लोगो को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। एसपी के अनुसार यह दोनों युवक इनरवा नगरपालिका के नूतन पेट्रोल पम्प के समीप डिलीवरी देने के लिए खड़ा था।जहां से इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के क्रम मे कपिल मेहता के द्वारा पहने हुए हाफ जैकेट के अंदर के जेब से 109 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। सुनसरी जिला पुलिस और विराटनगर की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है।





