बिहार

Araria: एसएसबी ने निकाली नशा मुक्त भारत की रैली

Admindelhi1
25 Jun 2025 7:36 AM IST
Araria: एसएसबी ने निकाली नशा मुक्त भारत की रैली
x

अररिया: एसएसबी 52वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी लेटी की ओर ओर से नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत भारत नेपाल सीमावर्ती गांव में एसएसबी जवानों द्वारा मंगलवार को नशा मुक्त जन जागरूकता रैली निकाली गई।

एसएसबी जवानों ने रैली के माध्यम से नशीले पदार्थो से होने वाले दुष्परिणामो के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया एसएसबी 52 वीं वाहिनी के कमांडेंट महेन्द्र प्रताप के दिशा निर्देश पर नशा मुक्त भारत निर्माण को लेकर पखवाड़ा मनाया जा रहा है।जिसके तहत भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को एसएसबी के जवानों के द्वारा जागरूक किया जा रहा है।नशा से होने वाले नुकसान को लेकर ग्रामीणों को जानकारी देते हुए नशा से दूर रहने की अपील की जा रही है।

Next Story