बिहार

Araria: उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग की छापेमारी लगातार जारी

Admindelhi1
11 March 2025 8:54 AM IST
Araria: उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग की छापेमारी लगातार जारी
x
बिजली चोरी के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

अररिया: बकाया बिजली बिल और चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग की छापेमारी लगातार जारी है।इसी कड़ी में रविवार को सिमराहा थाना क्षेत्र के खवासपुर वार्ड संख्या तीन में सहायक विद्युत अभियंता कोमल कुमारी,कनीय विद्युत अभियंता ग्रामीण अरविंद कुमार ने विभागीय मिस्त्री के साथ छापेमारी की,जहां दो उपभोक्ताओं को चोरी से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया।दोनों उपभोक्ताओं के खिलाफ सिमराहा थाना में कनीय विद्युत अभियंता ग्रामीण अरविंद कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दोनों उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया रहने के कारण विभाग द्वारा पूर्व में बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था।बावजूद इसके उपभोक्ताओं के द्वारा चोरी छिपे मुख्य एलटी लाइन से टोका लगाकर बिजली की चोरी की जा रही थी।विभाग की ओर से खवासपुर वार्ड संख्या तीन निवासी रुकेश कुमार पिता शिबू साह और अरमान पिता मो. हासिब के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है। रुकेश के ऊपर 35 हजार 822 रूपये और अरमान के ऊपर 27 हजार 831 रुपैया पूर्व में बकाया था,जिसके कारण दोनों का बिजली कनेक्शन काटा गया था।

Next Story