बिहार
Araria: पुलिस ने अंग्रेजी शराब की तस्करी करते बाइक सवार को धर दबोचा
Admindelhi1
8 Sept 2025 10:37 AM IST

x
अररिया: जिले की फुलकाहा थाना पुलिस ने नेपाल से शराब की तस्करी कर ला रहे बाइक सवार तस्कर को नेपाल निर्मित अंग्रेजी शराब के बोतल के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस ने गुप्त सूचना पर भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से नरपतगंज थाना क्षेत्र के चंदा खैरा वार्ड संख्या एक निवासी रुपेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया है।
बाइक की तलाशी के क्रम में 53 बोतल नेपाल निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।पुलिस ने कुल 21.375 लीटर शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त होंडा एसपी मोटरसाइकिल संख्या बीआर38एल 1172 बाइक जब्त किया है।पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है।
Tagsअररियापुलिसअंग्रेजी शराबतस्करीबाइक सवारधर दबोचाArariaPoliceEnglish liquorsmugglingbike riderarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





