बिहार

Araria: पुलिस ने लूटकांड के आरोपी को दबोचा

Admindelhi1
19 Oct 2024 2:36 AM GMT
Araria: पुलिस ने लूटकांड के आरोपी को दबोचा
x
मछली व्यापारी ने मामला दर्ज करवाया था

अररिया: जिले की भरगामा थाना पुलिस ने लूटकांड के आरोपी मो. मोफील के पुत्र मो.असलम को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।इस संबंध में भरगामा थानाध्यक्ष ने बताया कि टपड़ा से पिपरा जानेवाली मुख्य मार्ग पर तीन मछली व्यापारी को पिस्टल के बट से मारकर 44 हजार रुपया लूट लिया गया था। मामले को लेकर मछली व्यापारी ने मामला दर्ज करवाया था।

इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की थी। वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के सहयोग से लूटकांड में संलिप्त मो. असलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Next Story