बिहार

Araria: मां और अपराधियों ने मिलकर बेटी के ससुराल पर किया हमला

Admindelhi1
17 May 2025 8:42 AM IST
Araria: मां और अपराधियों ने मिलकर बेटी के ससुराल पर किया हमला
x
"गोली लगने से बेटी की हालत काफी नाजुक है"

अररिया: अररिया में एक कलयुगी मां ने अपराधियों के साथ मिलकर अपने ही बेटी के ससुराल में जाकर बेटी को गोली मार दिया। गोली लगने से बेटी की हालत काफी नाजुक है। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल बेटी को सदर अस्पताल और फिर पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। पूर्णिया के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गोली लगने से घायल बेटी का इलाज किया जा रहा है। घटना जिले के नरपतगंज प्रखंड के खाबदह पंचायत के जोगीपुर वार्ड संख्या चार की बीती मध्य रात की बताई जाती है। आपसी विवाद में अपराधियों के साथ ससुराल पहुंचकर मां ने बेटी को गोली मार दी। बेटी 23 वर्षीय पल्लवी कुमारी को दो गोली लगने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर नरपतगंज थाना पुलिस गांव पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

गोली लगने से घायल पल्लवी कुमारी को पहले फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। वहां से भी दवाई देने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने दो गोली निकाला है। घायल महिला का स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

घायल पल्लवी कुमारी के जीजा प्रवेश मंडल की मौत किसी बीमारी के कारण हो गई थी। जिसके बाद पल्लवी की विधवा बहन प्रियंका देवी अपने देवर भवेश मंडल से सात वर्ष पूर्व शादी कर ली। प्रियंका देवी से शादी करने के कुछ दिन बाद पल्लवी कुमारी से भी भवेश मंडल ने शादी कर लिया। इस बीच पल्लवी की बड़ी बहन प्रियंका देवी अपने मायके फारबिसगंज प्रखंड के जोगबनी थाना क्षेत्र गड़हा उसरी गांव में रहने लगी। इसी बीच पति-पत्नी में विवाद होने लगा। इसके बाद प्रियंका देवी ने दो वर्ष पूर्व अपने पति भवेश मंडल पर अररिया न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का केस कर दिया। इससे पूर्व प्रियंका देवी के पति भवेश मंडल सारा खर्च भी देता था। लेकिन उसके बाद भी भवेश मंडल की पहली पत्नी नहीं मानी। बीते 14 मई को अररिया न्यायालय में गवाही हुआ था। गवाही में पल्लवी कुमारी के पति भवेश मंडल ने पहली पत्नी को भी रखने के लिए तैयार हो गया।लेकिन प्रियंका देवी रहने के लिए तैयार नहीं हुई। जिसके बाद दोनों में अररिया न्यायालय में ही विवाद हो गया। उसके बाद पल्लवी कुमारी भी बड़ी बहन को अपने घर जोगीपुर आने के लिए कर रही थी, लेकिन वह आने के लिए तैयार नहीं हुई।इसी बीच पल्लवी कुमारी की मां फूलो देवी आधे दर्जन अपराधियों के साथ मिलकर पति के सामने ही पत्नी पर गोली चला दी। इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। गांव में गोलीबारी से गांव के लोग दहशत में आ गए। इससे पूर्व में भी पल्लवी के पति भवेश मंडल के साथ मायके वालों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। मामले में फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।आपसी परिवारिक विवाद में गोलीबारी हुई है।घटना में कौन कौन शामिल हैं,सबों का शिनाख्त किया जा रहा है।जल्द ही आरोपित समेत अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात एसडीपीओ ने कही।

Next Story