
x
Patna पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर बड़ा दायित्व सौंपा है। नितिन नबीन की पहचान एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में तो है ही, उनकी पहचान पटना में एक सामाजिक कार्यकर्ता की भी है, जो इन्हें अन्य नेताओं से अलग करता है। उनके नेतृत्व में पिछले 14 वर्षों से पटना में श्रीरामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के माध्यम से भव्य रामनवमी का आयोजन किया जाता है, जिसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी शामिल होते हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र नितिन नबीन कायस्थ समाज से आते हैं। इनका राजनीतिक सफर भी काफी उज्ज्वल रहा है। इन्होंने जहां संगठन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वहीं बिहार सरकार में मंत्री के रूप में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं। नितिन नबीन 2006 में पहली बार पटना पश्चिम विधानसभा से विधायक बने और उसके बाद 2010 में बांकीपुर क्षेत्र से विधानसभा पहुंचे। इसके बाद से वे लगातार बांकीपुर का विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2021 में उन्हें पहली बार बिहार सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला। उन्हें उस समय पथ निर्माण मंत्री का दायित्व सौंपा गया और उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए। इसके बाद वे एनडीए सरकार में लगातार मंत्री बनते रहे हैं।
फिलहाल वे पथ निर्माण और नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। संगठन में भी उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है। 2010 से 2013 तक वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री की भूमिका निभाते रहे, तो 2016 से 2019 तक युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला। वे राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा, सह प्रभारी की भूमिका भी निभा चुके हैं।
उनके कुशल सांगठनिक कार्यों को देखते हुए उन्हें कई राज्यों का संगठन और चुनाव प्रभारी का दायित्व भी निभाने का मौका दिया गया। नितिन नबीन को अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी प्राप्त है। आईवीएलपी कार्यक्रम के अंतर्गत वे 15 दिनों तक अमेरिका की यात्रा भी कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर अपनी उपलब्धियों को बढ़ाया है। उनके सिक्किम राज्य के प्रभारी रहते हुए पहली बार भाजपा के दो विधायकों की जीत मिली थी।
Tagsनितिन नबीनभाजपाराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षबिहार मंत्रीपटनारामनवमी शोभा यात्राबिहार विधानसभाएनडीएयुवा मोर्चापथ निर्माण मंत्रीनगर विकासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





